वूमेन पावर सोसाइटी(इंडिया) ने पौधरोपण कर पेड़ बचाओ सृष्टि बचाओ का दिया संदेश,
ट्राइसिटी (हैडलाइन ब्यूरो)महिलाओं के सबसे अग्रणी संगठन वूमेन पावर सोसाइटी(इंडिया) के ट्राइसिटी ग्रुप ने तीज के त्यौहार की नजदीकी को देखते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों ने सेक्टर 78 के पार्क में पौधरोपण किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विर्मला सोढ़ी जी व राष्ट्रीय सचिव रेणु अरोड़ा सहित पंजाब से डिंपल सभरवाल ,सरबजीत कौर,मोनिका कालड़ा,दविंदर कौरचंडीगढ़ से सोनिया शर्मा हरयाणा,कुराली की टीम भी पौधरोपण करने पहुंची ,सभी सदस्यों ने पौधरोपण करते हुए आगे भी इनकी सार सम्भाल का प्रण लिया व यह भी प्रण लिया कि वे अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए प्राणवायु जरूर छोड़कर जाएंगी,सभी सदस्यों ने अपने आने वाले सभी खास त्यौहारों पर पौधरोपण का प्रण लिया,
गोरतलब है सोसाइटी महिला उत्थान के साथ साथ पूरे भारत मे अनेको समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।।