*👉🏻 चुनाव अधिकारी ने चुनाव सामग्री देकर टीमों को किया रवाना*
जालंधर,18 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- जिलाधीश कम चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने हंसराज स्टेडियम में पहुंचकर चुनावी टीमों को वोटिंग मशीनें और चुनाव सामग्री देकर रवाना किया।
चुनावों में ड्यूटी देने के लिए जाने वाले कर्मचारी सुबह से ही हंसराज स्टेडियम में पहुंच चुके थे। सभी कर्मचारियों ने वहां पर लगी हुई लिस्ट में अपना चेक करने के बाद अपनी चुनाव सामग्री हासिल की।
चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा ने सभी कर्मचारियों को साफ और सही तरीके से वोटिंग करवाने संबंधी जानकारी दी और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने अपनी-अपनी चुनाव सामग्री हासिल की और अपने चुनावी स्थान के लिए रवाना हुए।