*👉🏻 कैंट बाजार में तीन कारों को आग लगाने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद*
जालंधर,23 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-थाना कैंट के अंतर्गत आते हरदयाल रोड पर देर रात 12:48 पर ऑटो में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एक के बाद एक तीन कारों को आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट, सीआईए स्टाफ व दमकल विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जब तक दमकल विभाग कर्मियों ने आग बुझाई तो गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। सारी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके मुताबिक रात 12:48 पर एक ऑटो में व्यक्ति आता है और बाहर खड़ी तीन गाड़ियां ईटिऑस व दो स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को आग लगा कर निकल जाता है। एक गाड़ी रेडीमेड गारमेंट ब्रैंड विला के मालिक व दूसरी आनंद क्लिनिक के मालिक डॉक्टर नवनीत सिंह व तीसरी गाड़ी इटियोस किसी फौजी की बताई जा रही है। जो कि कैंट में किराए के मकान पर रह रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट सहित सीआईए स्टाफ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

