इन तीन बड़े फैसलों से मोदी ने जीता मुसलमानों का दिल, दूसरा कदम सबसे खास
भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से इस बार चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने सातों चरणों के लिए जमकर प्रचार किया। हालांकि चुनाव से पहले सिर्फ प्रचार की वजह से मतदाताओं को लुभाया नहीं जा सकता है। खासकर मुस्लिम वोटरों को तो भाजपा से दूर ही समझा जाता है। जी न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक पांच साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन बड़े फैसलों से मुसलमानों का दिल जीता। इनमें दूसरा फैसला सबसे खास है।
ये है मोदी का पहला बड़ा फैसला
मोदी सरकार का पहला बड़ा फैसला मुसलमान महिलाओं के लिए किए गए प्रयास हैं। पूरे देश में तीन तलाक से हजारों मुस्लिम महिलाएं पीड़ित थीं। उनके पतियों ने उनके साथ नाइंसाफी की थी। इस गंभीरता को मोदी सरकार ने समझा और तीन तलाक पर प्रयास किया और कानून बनवाया। इस फैसले की वजह से अल्पसंख्यक महिलाओं में मोदी और भाजपा का सकारात्मक संदेश गया।
मोदी का दूसरा सबसे खास कदम
मोदी सरकार का दूसरा बड़ा फैसला मुसलमानों के काबा दर्शन से जुड़ा है जो हर मुसलमान का सपना होता है। मोदी सरकार से पहले भारत के मुसलमानों का हज जाने का कोटा कम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या पर गौर किया और सऊदी अरब से बातचीत कर हज का कोटा दो लाख करवा दिया। इससे मुसलमान तीर्थ यात्रियों को बड़ी राहत हुई।
ये रहा मोदी का तीसरा बड़ा फैसला
मोदी सरकार का तीसरा बड़ा फैसला उन मुसलमानों के लिए है जो सऊदी अरब की जेलों में सालों से बंद थे। मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से संबंधों को सुधारने की पहल की जिसके बाद सऊदी सरकार ने बड़ा फैसला कर लिया। जब क्राउन प्रिंस भारत की यात्रा पर आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी को राष्ट्रपति भवन में जानकारी दी कि उन्होंने सऊदी की जेल में बंद 850 भारतीय मुसलमानों को छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस फैसले से भी मोदी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना।

