बार में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत, मास्क पहनकर आए थे हमलावर

ब्राजील के उत्तरी हिस्से में स्थित एक बार में हुई गोलीबारी से 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि कम से कम सात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इन सभी ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। ये घटना रविवार को ब्राजील के बेलेम शहर में हुई है। उत्तरी पैरा स्टेट के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेलेम शहर के एक बार में हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि गोलीबारी के पीछे के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि एक हमलावर पकड़ा गया है। जो कि घायल है।
वहीं घायलों में छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं। हमलावर मोटरसाइकल और तीन कारों से बार में पहुंचे थे।


