*👉🏻 चाइना डोर ने ली एक मासूम की जान* *👉🏻 हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने से बच्चे की मौत* *👉🏻 चाइना डोर के साथ उड़ा रहा था पतंग, डोर तारों के साथ लगने के कारण हुआ हादसा*


जालंधर,18 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ती मधुबन कॉलोनी में एक 10 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने से झुलस गया। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण बनी चाइना डोर जिससे बच्चा पतंग उड़ा रहा था। जानकारी के मुताबिक लक्की पुत्र सरोज निवासी मधुबन कॉलोनी छत पर खड़ा होकर चाइना डोर से पतंग उड़ा रहा था। जैसे ही डोर हाईटेंशन तारों के साथ टकराई तो उसमें करंट आ गया और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। करंट इतना जबरदस्त था कि बच्चा मौके पर ही झुलस गया और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे का पिता सरोज गैस एजेंसी में काम करता है। जिसके दो बेटे हैं और मृतक लक्की अपने भाई से बड़ा था। गौरतलब है कि प्रशासन ने चाइना डोर बेचने पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री सरेआम हो रही है।
