*👉🏻 धोखेबाज एजेंटों से बचने के लिए सरकार ने निकाली नई तरकीब* *👉🏻 पढ़े खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*

ओटावा,25 मई 2019-(अनमोल)- कैनेडा सरकार ने कैनाडा में रह रहे प्रवासी लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा एलान किया है। कैनेडा सरकार के इमीग्रेशन मिनिस्टर अहमद हुसैन ने धोखेबाज एजेंटों और धोखेबाज इमीग्रेशन वकीलों से बचने के लिए इमीग्रेशन कॉलेज शुरू करने का फैसला किया है। यह कॉलेज अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों, रिफ्यूजियों, शरणार्थियों, पनाहगारों और कैनेडा में आने वाले प्रवासियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। मंत्री हुसैन ने कहा कि 2019 के बजट में 5 सालों के लिए 51.9 मिलियन डॉलर इस प्रोजेक्ट के लिए रखे हैं जो कि हर साल 10.1 मिलियन डॉलर के हिसाब से खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज इमीग्रेशन से जुड़ी हर तरह की सेवाओं को प्रदान करेगा। साथ ही पूरे कैनेडा में एजेंटों पर अपनी नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि कैनेडा प्रवासियों का देश है। पिछले लंबे समय से धोखेबाज एजेंटों की बहुत सी शिकायतें और इमीग्रेशन से जुड़ी मुश्किलों संबंधी रिपोर्ट मिल रही है। इसको मुख्य रखते हुए उनकी सरकार ने इमीग्रेशन कॉलेज को शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत इमीग्रेशन कानून की पढ़ाई भी करवाई जाएगी और बहुत ही कम रेट पर सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त इमीग्रेशन के माहिर लोगों की हर तरह से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कैनेडा में अक्सर दूसरे देशों से आए लोगों को अंग्रेजी बोलने में परेशानी आती है। इस कॉलेज में ट्रांसलेटर की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर ब्राम्पटन शहर से मेंबर पार्लियामेंट रूबी सहोता, सोनिया सिद्धू और रमेश सिंह आदि हाजिर थे।



