*👉🏻 परिवार सहित विदेश गए पुलिस मुलाजिम के घर चोरी, लाखों रुपए के गहने व घरेलू सामान चुरा ले गए चोर* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैड लाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,22 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आती लद्धेवाली यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित मोहल्ला कोट रामदास नगर में एक घर को चोरों ने निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार गुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह जोकि पुलिस मुलाज़िम है वह 15-20 दिन पहले अपनी पत्नी परमिंदर कौर व दो बेटों सहित घर को ताला लगा कर
कैनेडा चले गए थे। कल उन्होंने कैनेडा से अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर कहा कि घर पर जाकर चेक कर ले की कहीं बरसाती मौसम होने के कारण कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। जैसे ही रिश्तेदार घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारियों से सामान बिखरा हुआ था। रिश्तेदार ने तुरंत ही गुरिंदर सिंह को कैनेडा फोन कर बताया
कि घर में चोरी हो गई है। चोर घर से लाखों रुपए के गहने, एलसीडी, एसी, दुकानों की रजिस्ट्री, दो सिलेंडर, 20 हज़ार की नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए हैं। चोरी होने की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दे दी गई है।

