IPS अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला होंगे नए सीबीआई डायरेक्टर
नई दिल्ली(हैडलाइन ब्यूरो)मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला को नया सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह कार्यवाहक डायरेक्टर नागेश्वर का स्थान लेंगे। ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ऋषि कुमार शुक्ला दो साल के लिए नियुक्त किए गए हैं।
ऋषि कुमार शुक्ला का चयन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्ययी समिति ने किया है। इस समिति में पीएम के अलावा मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए। शीर्ष अदालत ने पूछा था कि सीबीआई में कबतक अंतरिम निदेशक की स्थिति बनी रहेगी।
इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए। शीर्ष अदालत ने पूछा था कि सीबीआई में कबतक अंतरिम निदेशक की स्थिति बनी रहेगी।


