*👉🏻 शहर की सड़कों पर बिल्डिंग मैटीरियल वालों का कब्ज़ा* *👉🏻 ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैं इनके आगे बेबस*
जालंधर-(टिंकू पंडित)-शहर की मुख्य सड़कों और चौकों पर बिल्डिंग मैटीरियल वालों ने कब्जा जमा रखा है और ट्रैफिक पुलिस भी इनके आगे बेबस नज़र आती है। जिसकी ताज़ा उदारहण आज रविदास चौक में देखने को मिली। जहां पर बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार करने वाला सरेआम रेत की ट्राली चौक के नज़दीक अनलोड कर रहा है। जिसे ट्रैफिक कर्मी ने रोका और उनकी वीडियो बनानी शुरू की। लेकिन उक्त रेता कारोबारी उल्टा ट्रैफिक कर्मी को ही धौंस जमा रहा है और आराम से रेता चौक के पास उतार रहा है। दो दिन पहले ही इस कारोबारी को ट्रैफिक विभाग के सब इंस्पेक्टर रमेश लाल ने चेतावनी दी थी लेकिन ट्रैफिक पुलिस के एसआई की चेतावनी का उक्त कारोबारी पर कोई असर नहीं हुआ। आज फिर से रेत कारोबारी ने अपनी रेत की ट्राली वहीं पर उतारी जिसे एसआई रमेश लाल ने इम्पाउंड कर लिया। ये सिर्फ एक चौक की बात नहीं है कितने ही बिल्डिंग मैटीरियल वालों ने अपनी दुकानें गलियों में खोल रखी हैं जहां पर सिर्फ दिखाने के लिए बिल्डिंग मैटीरियल के सामान की पांच दस बोरियां रखी हुई है और बाकी का सारा सामान इन चौक चौराहों पर रखा रहता है। जहां से जिसको जितनी जरूरत होती है उसे वहां से डिलीवर करवा दिया जाता है। क्या निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन इन तरफ ध्यान देगा।
(देखिए इस वीडियो में कैसे रेत कारोबारी ट्रैफिक कर्मी से बहसता हुआ ट्राली अनलोड कर रहा है।

