*👉🏻 व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आ जीवन लीला समाप्त की*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-सोढल फाटक पर एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान विकास पुत्र यशपाल निवासी ढानकियाँ मोहल्ला बस्ती शेख के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति बाइक पर आया था और बाइक खड़ी कर सिगरेट के कश लगाने लगा। सिगरेट पीने के बाद जैसे ही व्यक्ति ने ट्रेन (अम्बाला पैसेंजर 64551) को आते हुए देखा तो पटरी पर लेट गया। इससे पहले कुछ समझ पाते ट्रेन व्यक्ति के ऊपर से गुज़र गई। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद जीआरपी थाना में सूचना दी गई। जीआरपी ने लाश कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।



