*👉🏻 आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर विरोधियों के उड़ाए होश* *👉🏻 क्या लिखा है सोशल मीडिया पर आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने, पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,29 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-बहिबल कलां गोली कांड में एसएसपी चरणजीत सिंह और पूर्व कमिश्नर उमरानंगल को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर विरोधियों के होश उड़ा डाले हैं।
गौरतलब है कि भारतीय चुनाव कमीशन और लोकसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल की शिकायत के मद्देनजर बीती 8 अप्रैल को आईजी कुंवर विजय प्रताप का तबादला कर दिया गया था। कुंवर विजय प्रताप सिंह बेअदबी और बहिबल कलां फायरिंग मामले में बनाई गई एसआईटी में शामिल थे। आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को फिर से एसआईटी में शामिल कर दिया गया है। जिसके बाद से विरोधियों के होश उड़े हुए थे,
लेकिन आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर विरोधियों को एक तरह से चेतावनी दे डाली है। इस पोस्ट में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक शेर लिखकर विरोधियों को अपने मंसूबे बता दिए हैं। इस पोस्ट पर आईजी विजय कुंवर प्रताप सिंह ने लिखा है कि “इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे आगे देखिए होता है क्या”। अब इस शेर को समझने वाले कह रहे हैं कि आईजी ने बेअदबी मामले में संलिप्त लोगों को एक तरह से चेतावनी दे डाली है। बाकी आने वाले दिनों में पता चलेगा कि एसआईटी क्या निर्णय लेती है। क्योंकि पुलिस विभाग में सभी अधिकारियों को पता है कि आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ईमानदार और साफ छवि के अफसर हैं। वह किसी के भी दबाव में आने वाले नहीं। अब देखना यह है आईजी विजय कुंवर प्रताप सिंह बेअदबी मामलों में संलिप्त लोगों को कितनी जल्दी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाते हैं।