*👉🏻 तीस मिनट में लुटी दो महिलाएं* *👉🏻 पहली टीचर तो दूसरी रिटायर्ड डीएसपी*
huiजालंधर,10 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-आधे घँटे में लुटेरों ने दो महिलाओं से हज़ारों की नकदी लूट ली। लाडोवाली रोड पर एक्टिवा सवार महिला का पर्स झपट बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रजनी गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता निवासी रोज़ पार्क ने बताया कि वह टीचर है और पेपर चेक करने के लिए कैंट के केंद्रीय विद्यालय गई थी। दोपहर 2 बजे के बाद वह वापिस लौट रही थी कि जैसे ही लाडोवाली रोड पर स्थित एसएसपी कार्यलय के सामने पहुंची तो एक बाइक सवार युवक आया और उसके एक्टिवा के आगे रखा पर्स झपट फरार हो गया। पर्स में 4 हज़ार रुपये,एक मोबाइल और एक जोड़ी सोने के टॉप्स भी थे। घटना की सूचना थाना बारादरी की पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं दूसरी घटना शास्त्री चौक में हुई जहां बाइक सवार दो लुटेरे रिटायर्ड डीएसपी महिला का एक्टिवा में पड़ा पर्स निकाल ले गए। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला गुरमेल कौर पत्नी मोहिंदर सिंह निवासी दूरदर्शन एन्क्लेव ने बताया कि वह रिटायर्ड डीएसपी है और घर से बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए निकली थी। घर से वह दस हज़ार रुपये लाई थी और रास्ते में एटीएम से दस हज़ार रुपये और निकाले थे। जैसे ही कुछ पूछने के लिए वह रुकी तो एक्टिवा पर रखे हुए पर्स को बाइक सवार दो लुटेरे निकाल कर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना बारादरी की पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।