*👉🏻 पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते साथी सहित काबू*

जालंधर,15 मई-(हरदीप सिंह बब्बू)-विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकाम के जेई को साथी सहित रिश्वत लेते हुए काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें परमजीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि मुकंदपुर सबडविजन का जेई उनके घर में मीटर कनेक्शन लगाने के लिए 9000 रुपये रिश्वत मांग रहा है और आठ हजार रुपये में बात तय हो गई है। आज विजिलेंस विभाग ने परमजीत को रंग लगे नोट दिए और जेई को देने के लिए कहा।
जैसे ही परमजीत ने जेई को रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया। विजिलेंस विभाग ने जेई के साथी को भी काबू किया है। जो जेई ने अपने काम करवाने के लिए रखा हुआ था। विजिलेंस विभाग ने पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसविंदर कुमार निवासी गांव गढ़ी एसबीएस नगर व जोगा आंनद के रूप में बताई है। एसएसपी विजिलेंस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी काम करने के बदले में रुपए की मांग करता है तो वह विजिलेंस विभाग से संपर्क करें ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
