*👉🏻 आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए-सुखबीर बादल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
फरीदकोट,30 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-फरीदकोट पुलिस हिरासत में जसपाल सिंह नाम के युवक की मौत होने के मामले को लेकर आज मृतक के रिश्तेदारों और अकाली कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री व मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर अपने बयानों के तीर छोड़े और साथ ही साथ एसआईटी के सदस्य आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को भी चुनौती दे डाली।
उन्होंने विजय कुंवर प्रताप सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। सुखबीर बादल ने कहा कि बहिबल कलां गोली कांड में विरोधी पार्टियों के कहने पर उनका नाम इस कांड के साथ जोड़ा जा रहा है। सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास अपने महल से बाहर निकलने का समय तक नहीं है। जनता इंसाफ लेने के लिए दर-दर भटक रही है और पुलिस अधिकारी अपनी मनमानियां करने पर उतारू है। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस पर खुलकर हमला बोला है।
