*👉🏻 उत्तर प्रदेश पुलिस ने बस्ती दानिशमंदा में की छापेमारी* *👉🏻 परिजनों की शिकायत पर करण एन्क्लेव से लड़की की बरामद*
जालंधर,8 मई-(प्रदीप भल्ला)- लड़की के परिजनों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लड़की और उसे भगाने वाले युवक को काबू कर लिया है। सुबह 5 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस ने जालंधर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र में स्थित करण एन्क्लेव में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने एक 26 वर्षीय लड़की और लड़के को काबू कर लिया और अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गए। पुलिस के मुताबिक जालंधर का युवक गाजियाबाद की रहने वाली युवती को भगा कर लाया है। जिसकी शिकायत लड़की के चाचा मनोज कुमार ने पुलिस में दी थी। लेकिन जानकारी देते हुए 26 वर्षीय लड़की चांदनी निवासी गाजियाबाद ने बताया कि वह अपने चाचा मनोज कुमार उर्फ पप्पू, चाची गीता रानी के साथ रहती थी। दोनों ही उसे प्रताड़ित करते थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसकी मुलाकात जालंधर बस्ती दानिशमंदा करण एंक्लेव के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ सनी के साथ हुई थी। जिसके साथ वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करने लगी। दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर वहां से भागने का मन बना लिया। चांदनी ने बताया कि वह बलजीत के साथ गाजियाबाद से भागकर जालंधर आ गई। लेकिन चाचा चाची ने गाजियाबाद पटेल मार्ग में पड़ते थाना में बलजीत के खिलाफ लड़की भगाने की शिकायत दर्ज करवा दी। इसीलिए आज सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को काबू कर उत्तर प्रदेश ले गए। जब इस संबंध में थाना 5 की पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसीलिए उन्होंने इस कार्रवाई में पूर्ण सहयोग किया है। लड़की चांदनी ने जाते समय भी पुलिस को यही कहा कि उसको चाचा चाची से जान का खतरा है। वह बालिग है और बलजीत के साथ ही रहना चाहती है।


