*👉🏻 भाजपा की मिशन मोदी अगेन पीएम टीम का किया विस्तार,पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा*
जालंधर,9 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-आज एक बैठक दौरान मिशन मोदी अगेन पीएम टीम का विस्तार किया गया। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला महासचिव एचएस बेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा द्वारा आज दोपहर 3:00 बजे मिशन मोदी अगेन पीएम की टीम के विस्तार की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारियों के साथ साथ शहरी क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है एवं बाकी नियुक्तियों की भी घोषणा
शीघ्र ही कर दी जाएगी। मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश महासचिव अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया एवं पूर्व विधायक केडी भंडारी ने रमेश शर्मा एवं उनकी टीम को बधाई दी और टीम को इस शुभ कार्य को अच्छी तरह करने की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन जिला महासचिव अजय जोशी ने किया। इस अवसर पर
जिला महासचिव अजय जोशी, एचएस बेदी, सुभाष भगत, कमल शर्मा, संजय कालड़ा, विपन आनंद, कृष्ण पाल बंसल, सुरेश शर्मा, कांत करीर, सोनिया भारद्वाज, रानी सरीन, प्रवीण अबरोल, जवाहर सूद, जगजीत सिंह, अश्विनी गोल्डी, कर्म सिंह, विकास बजाज, रॉक्सी उप्पल, सोनू हंस, हनी तलवार, लकी भगत, राकेश विज, शाम शर्मा, मुकेश वालिया, विजय कालिया, अश्विनी हांडा, अमित वर्मा, रामपाल भगत, विक्रम भगत, आशीष सहगल, भगवंत प्रभाकर, पुनीत शुक्ला, कमलजीत सिंह बेदी, जौली बेदी, अनुज शारदा, नितिन महेंद्रू, हरीश सहगल, रितेश मनु, सुधीर ठुकराल, चेतन छिब्बर, विकास बजाज, प्रभात कंबोज, राजेश जैन, अजय जगोता, अजय भारद्वाज, वरिंदर अरोड़ा, हरजीत वालिया आदि मौजूद थे।

