*👉🏻 एक रात में दो जगह लूट* *👉🏻 कपड़ा व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल नकदी और गोलगप्पे खा रही महिला की सोने की चेन छीन लुटेरे फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,30 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-बीती रात शहर में अलग-अलग जगहों पर लुटेरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आते बस्ती दानिशमंदा में चार लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी वरुण गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी राजा गार्डन की आंखों में मिर्ची डालकर 63 हजार रुपए की नकदी लूट ली। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह अपनी कार i20 में घर जा रहा था कि बस्ती दानिशमंदा स्कूल के निकट वह अपनी कार खड़ी करने लगा। तभी वहां पर पहले से ही खड़े चार युवकों ने
गन प्वाइंट पर उसे ले लिया और आंखों में मिर्ची डालकर उसके पास से 63 हजार रुपए की नकदी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित वरुण गुप्ता ने घटना की जानकारी तुरंत थाना पांच की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी तरह थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते मॉडल हाउस क्षेत्र में घुल्ले की चक्की के निकट गोलगप्पे की रेहड़ी पर खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित महिला गीता पत्नी दीपक निवासी न्यू मॉडल हाउस ने बताया कि वह रात गोलगप्पे खाने के लिए रेहड़ी पर खड़ी थी। तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत तुरंत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिक्रयोग है कि जब तक चुनावों का सीजन था तो पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई थी। इसीलिए शहर में वारदातें नहीं हो रही थी। जैसे ही चुनाव खत्म हुए तो पुलिस के नाकों में भी कमी कर दी गई। जिस कारण चोर लुटेरे सक्रिय हो गए हैं।
