*👉🏻 ज़िला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों के लिए टीमें रवाना* *👉🏻 जिलाधीश,सीपी व एसएसपी ने मुलाज़िमों को दिए दिशा-निर्देश*
जालंधर,18 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों के मद्देनजर आज स्थानीय हंसराज स्टेडियम से जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा,सीपी परवीन कुमार सिन्हा,एसएसपी नवजोत माहल ने टीमों को रवाना किया। जिन कर्मचारियों की चुनावों में ड्यूटी है वह सुबह से ही हंसराज स्टेडियम में चुनावी सामग्री लेने के लिए पहुंच गए थे। जिलाधीश,सीपी और एसएसपी ने दोपहर बाद स्टेडियम में पहुंच कर सभी कर्मचारियों और पुलिस मुलाज़िमों को चुनाव वाले दिन सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ये भी कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नज़र आये तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा और एसएसपी नवजोत माहल ने मुलाज़िमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए।


