*👉🏻 एक किलो हेरोइन सहित नाइजीरियन महिला काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,1 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस ने 1 किलो हेरोइन सहित एक नाइजीरियन महिला को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गोराया से बड़ा पिंड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सूआ बड़ापिंड पुल के पास पहुंचे तो एक विदेशी महिला को देखा। जिसने एक बैग पकड़ा हुआ था।
पुलिस पार्टी को देख उक्त महिला घबरा गई और पैदल ही तेज तेज जाने लगी। पुलिस पार्टी को शक होने पर उन्होंने लेडी कॉन्स्टेबल की मदद से उक्त महिला को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान महिला ने अपना नाम ब्यूटी पुत्री जोसिया निवासी ओहिज थाना अब्दु बेनिन सिटी नाइजीरिया हाल निवासी विकासपुरी नई दिल्ली बताया। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी देहाती ने बताया कि देहात पुलिस ने पिछले 10 महीनों में 29 किलो 925 ग्राम हेरोइन बरामद की है और साथ ही विदेशी नागरिकों के पास से 14 किलो 760 ग्राम हेरोइन बरामद करके 20 विदेशी नागरिक जिनमें 11 पुरुष और 9 महिलाएं को गिरफ्तार किया जा चुका है।