नकोदर पुलिस की किसी भी कॉन्फ्रेंस को कवर नहीं करने का फैसला लिया नकोदर के पत्रकारों ने
नकोदर-(अशोक कक्कड़)-पुलिस की कारगुजारी से खफा नकोदर के पत्रकारों ने एक हंगामी बैठक बुलाई।जिसमें सभी प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व वेब पोर्टल के पत्रकार शामिल हुए।बैठक में रोष जाहिर करते हुए कहा कि जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर पत्रकारों की अनदेखी करते हुए डेरा बस्सी निवासी ट्रैवल एजेंट मनोज शर्मा को अगवा कर क़त्ल किये जाने के मामले को नकोदर पत्रकारों से छुपा कर एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जालंधर में पत्रकारवार्ता कर दी।जिस सम्बन्धी पत्रकारों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी पुलिस की पत्रकारवार्ता को नकोदर के पत्रकार कवर नहीं करेंगे और पुलिस की किसी भी एक्टिविटी का बायकाट किया जाएगा।इस बैठक में दिलबाग सिंह,तिलकराज शर्मा,गुरपाल सिंह पाली,अनिल ऐरी,अशोक पुरी,भूपिंदर अजीत सिंह,गुरविंदर सिंह,रजनीश,कमलपुरी,अरविंदर टोनी,चेतन गगन,मनजिंदर सिंह,जसविंदर चुम्बर,पुनीत अरोड़ा, सुशील ढींगरा आदि शामिल थे।


