*रेफरेंडम 2020 की विफलता से बौखलाए परमजीत पम्मा समेत कट्टरपंथियों द्वारा इंग्लैंड में डीजीपी दिनकर गुप्ता का विरोध करना कायराना हरकत : निशांत शर्मा* *करोड़ो का फंड इक्क्ठा कर विदेशों में ऐश करने वाले परमजीत सिंह पम्मा की साजिश का शिकार होने से बचे पंजाब के युवा : ईशान्त शर्मा* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालन्धर,1 जून 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा की तरफ से मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई । पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिख फॉर जस्टिस की तरफ से परमजीत सिंह पम्मा समेत खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से इंग्लैंड में पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता का विरोध करना बेहद ही कायराना व निंदनीय हरकत है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के होटल अम्बा में ठहरे पंजाब पुलिस के जांबाज पुलिस अधिकारी डीजीपी दिनकर गुप्ता का होटल के बाहर प्रदर्शन कर विरोध करने वाले पम्मा जैसे खालिस्तान समर्थकों में रेफरेंडम 2020 की विफलता से बौखलाहट पैदा हुई पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रेफरेंडम ट्वेंटी-20 की मुहिम को पंजाब में विफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है
जिसकी वजह से पम्मा जैसे देशद्रोही खालिस्तानी समर्थक विदेश की धरती पर पंजाब विरोध प्रदर्शन कर डीजीपी समेत पंजाब पुलिस के अधिकारियों व हिन्दू संगठनो को डराने का प्रयास कर रहे है।
लेकिन ये मात्र कायराना हरकत है। उन्होंने कहा कि 100 लोग मिलकर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ विदेश की धरती पर प्रदर्शन कर खुद को बहुत बड़ा सुरमा साबित कर रहे है। उन्होंने कहा कि परमजीत सिंह पम्मा ओर गुरूपवन्त सिंह पनु की बदौलत पंजाब के कई सिख नोजवानों की जिंदगी तबाह हो गई उन्होंने कहा कि पम्मा वो इंसान है जिस ने पेसो के लालच में पंजाब के युवाओं को खालिस्तान के नाम पर उकसाकर नफरत की आग में धकेला है। उन्होंने कहा कि पम्मा पाकिस्तान के इशारों पर पंजाब के युवाओं को भड़का कर पंजाब में हिंसा की आग लगाने की साज़िशें रच रहा है। करोड़ों के लालच में पम्मा ओर पनु पंजाब के युवाओं को उकसाकर पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारे में दरार डाल कर नफरत की आग भड़काना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पम्मा ओर पनु को पाकिस्तान व विदेशों से करोड़ों रुपये मिल रहे है। शर्मा ने कहा कि शिव सेना हिन्द पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारे में किसी भी कीमत पर दरार नही पड़ने देगी। शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता की बदौलत पंजाब में अमन शांति का माहौल है। पम्मा ओर पनु जैसे कट्टरपंथियों की साजिशों को बेनकाब कर ध्वस्त करने वाले दिनकर गुप्ता उन के रास्ते में हिमालय की तरह अड़िग खड़े रहे है। इसी लिए इंग्लैंड में विरोध कर पम्मा समेत कट्टरपंथियों की बौखलाहट नजर आ रही है। ईशान्त शर्मा ने कहा कि विदेश की धरती पर हाहाकार मचाने वाले पम्मा जैसों में अगर हिम्मत है तो वो पंजाब की धरती पर आकर डीजीपी दिनकर गुप्ता का विरोध कर के दिखाए। दोबारा फिर कभी पम्मा जैसे देश द्रोही रेफरेंडम 2020 का नाम नही लेंगे। शर्मा ने पंजाब के युवाओं से भी अपील की है कि करोड़ो का फंड इक्क्ठा करने वाले पम्मा जैसे पंजाब के दुश्मनों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि पम्मा ओर पनु खुद तो विदेशों में पाकिस्तान के पैसों से ऐश कर रहा है मगर पम्मा के इशारों पर भटकने वाले नोजवान पंजाब की जेलों में सड़ रहे है।