कठुआ रेप एंड मर्डर केस में इन दरिंदों को मिली बहुत बड़ी सजा
पिछले साल की शुरुआत में पूरे देश को झकझोर देने वाली जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई रेप और मर्डर की घटना पर आज फैसला सुनाया गया। 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले कुल सात में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इसमें से तीन दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जबकि बाकी 3 आरोपियों को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है।
इसके अलावा सातवें आरोपी विशाल को बरी कर दिया गया है।
इन 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है:
1. ग्राम प्रधान सांजी राम (मुख्य आरोपी) – उम्र कैद
2. स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया, – उम्र कैद
3. रसाना गांव परवेश दोषी, – उम्र कैद
4. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तिलक राज, – 5 साल की कैद
5. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, – 5 सााल की कैद
6. पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार – 5 साल की कैद

