*👉🏻 छोटे से क्लिनिक से जीवन की शुरुआत कर इतना बड़ा एजुकेशनल और मेडिकल एम्पायर खड़ा करने वाले डॉ. बौरी का निधन* *👉🏻 अंतिम संस्कार आज शाम*

जालंधर,21 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंज पीर चौक नजदीक एक छोटे से क्लीनिक से अपनी जिंदगी की शुरुआत कर इतना बड़ा एजुकेशनल और मेडिकल एंपायर खड़ा करने वाले डॉक्टर एमडी बौरी इस दुनिया को अलविदा कह गए। जिन का अंतिम संस्कार आज शाम 6:00 बजे मॉडल टाउन शमशान घाट में किया जाएगा। डॉ. एमडी बौरी ने पंजपीर चौक नज़दीक एक क्लिनिक खोल कर लोगों की सेवा करनी शुरू की थी। वह मरीजों को बड़े ही प्यार से देखा करते थे जिस कारण मरीजों की आधी बीमारी उनकी बातों से ही दूर हो जाती थी। उनके मधुर स्वभाव के कारण उनके पास आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। उनसे एक-दो दिन की दवाई लेने के बाद ही मरीज ठीक हो जाते थे। धीरे-धीरे डॉक्टर बौरी ने अपना कदम आगे बढ़ाया और इनोसेंट हार्ट जैसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का निर्माण किया। जो अब बहुत बड़े स्तर पर फैल चुका है और लाखों की गिनती में बच्चे वहां से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसी एजुकेशन इंस्टीट्यूशन की चेन में मेडिकल इंस्टिट्यूट भी शुरू किया गया। इन सभी की देखरेख उनके बेटे अनूप बौरी कर रहे हैं। डॉक्टर बौरी के इस दुनिया से चले जाने से समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। डॉक्टर बौरी के निधन की खबर मिलते ही धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक लोगों में शोक की लहर फैल गई।


