*👉🏻 पकड़ा गया पुलिसवाला चोर* *👉🏻 तेज खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
कैथल/हरियाणा,8 जनवरी 2020-(एच. ई)- हरियाणा के कैथल पुलिस ने एक चोर को पकड़ा है।
जिसके पास से ताला तोड़ने के औजार, पुलिस का आई कार्ड, वर्दी व 14 तोले सोना बरामद हुआ है। यह चोर कोई और नहीं बल्कि पुलिस वाला ही है। जानकारी के अनुसार रोहतक जेल में तैनात एक पुलिस वाले को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। यह आरोपी जेल के क्वार्टरों में चोरी किया करता था। जिसे आज पुलिस ने काबू कर लिया।
आरोपी पर 80 हजार रुपए चोरी का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

