बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन की इमारत भरभरा कर गिरी- मलबे में कई यात्री दबे
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां आज देर शाम बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इसके मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकती है.
शनिवार की रात लगभग 8:10 बजे बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया. जिससे कई घायल हो गए. सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है.
इमारत के मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की संभावना है. हादसे के वक्त स्टेशन की इमारत का मरम्मत का काम भी चल रहा था. घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है.
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर महीनें में भी बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई थी. जिसमें कम से कम 11 यात्री घायल हो गए थे. यह भगदड़ एक ओवरब्रिज पर हुई थी. ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में हुई इस घटना में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. वहीं आज की घटना के बाद से लोगों में रोष हैं कि आए दिन रेलवे लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़े -बड़े दावे करती हैं. लेकिन होता कुछ नहीं हैं.

