*👉🏻 बस स्टैंड के पास चल रहे ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों पर पुलिस की रेड* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने बस स्टैंड के नजदीक स्थित ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध रूप से चल रहे कई ट्रैवल एजेंट अपने दफ्तर बंद कर भाग गए। पुलिस पार्टी ने ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में पहुंचकर उनके दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर को रोजाना ट्रैवल एजेंसी के धंधे से जुड़े अवैध कारोबारियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद आज अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने बस स्टैंड नज़दीक स्थित ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में छापेमारी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम ट्रैवल एजेंटों के दस्तावेजों की जांच कर रही थी।




