*👉🏻 थाना रामामंडी ने अवैध शराब सहित पकड़ा तस्कर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी की पुलिस ने 16 पेटी अवैध शराब सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना रामामंडी
के प्रभारी ने बताया कि एएसआई नारायण गौर को सूचना मिली थी कि तस्कर विशाल कुमार पुत्र रतन चंद निवासी बोर्ड वाली गली नई मधुबन कॉलोनी दमोरिया पुल के पास किसी को शराब की सप्लाई देने आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर एएसआई ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर उसके पास से 16 पेटी अवैध शराब की बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सस्ते दाम में शराब लाकर यहां पर परचून में महंगे दाम पर बेचता है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।