*👉🏻 घर के बाहर खड़ी कार को लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अगस्त 2021-(एच.ई)-जालंधर कैंट में स्थित रंजीत नगर नजदीक दीपनगर में बीती देर रात घर के बाहर खड़ी i20 कार को आग लग गई। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें बीती देर रात 3:00 बजे सूचना मिली कि जालंधर कैंट दीप नगर नज़दीक स्थित रंजीत नगर में अंजू घई नामक महिला की i20 कार PB-08-EN-9921 जो कि घर के पास खाली प्लाट में खड़ी हुई थी को आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आग लगने की सूचना संबंधित थाना की पुलिस को भी दे दी गई है। गाड़ी को आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

