*👉🏻 देहात क्षेत्र के अधीन आते सभी सांझ केंद्रों के अधिकारियों की हुई बैठक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,21 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर देहात क्षेत्र के अधीन आते सभी सांझ केंद्रों के अधिकारियों, ट्रैफिक सेल और एडवाइजरी बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कम्युनिटी अफसर गुरदेव सिंह ने की। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जिले से नशे को खत्म करना था। 
इस मीटिंग दौरान अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वह नशे को समाज से खत्म करने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने एक मोबाइल नंबर 95925 56789 भी जारी किया है। जिस पर नशे के खिलाफ सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सभी अपने-अपने तौर पर जांच करें कि अगर कोई नौजवान नशे का आदी है तो उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराकर इस नशे की लत से आजाद करवाया जाए। इस बैठक में पर्यावरण को बचाने के लिए भी संदेश दिया गया और सभी को कहा गया कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस संबंधी उन्होंने एक हेल्प लाइन नंबर 112 भी जारी किया है। इसके बाद पानी को बचाने के लिए क्या किया किया जाए इस पर भी बातचीत की गई।


