PM MODI को खौफनाक तरीके से मिली जान से मारने की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. अब उन्हें 500 के नोट पर मलयाली भाषा में लिखकर भेजा गया है कि पीएम को जान से मार दिया जाएगा . इस धमकी भरे नोट के मिलने के बाद से ही हड़कंप मच गया है . पुलिस और स्पेशल फ़ोर्स पीएम को धमकी देने वालों के बारे में जांच कर रही है. यह कोई पहला मौक़ा नहीं है जब पीएम को जान से मारने कि धमकी मिली है. ऐसी धमकियां उन्हें कई बार मिल चुकी है. इसके पहले दोबारा प्रधानमंत्री पद कि शपथ लेने के एक दिन पहले पीएम को धमकी दी गई थी.

पूरी दुनिया में आज पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने झारखंड के रांची में 40 हजार लोगों के साथ योग किया. लेकिन हालही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. ये धमकी 500 रुपए के नोट पर लिखकर दी गई है. त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला. इस लिफाफे में एक पांच सौ रुपये का नोट था. नोट पर धमकी लिखी थी, ‘पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा.’

पीएम मोदी को मारने की धमकी मलयालम भाषा में लिखी हुई थी. इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो में हडकंप मच गया है. खुफिया एजेंसियो की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पत्र कहां से आया था.

पीएम मोदी 8 जून को केरल के इसी गुरुवायुर मंदिर गए थे. बताया जा रहा है कि पीएम जिस दिन दर्शन को गए थे उससे एक दिन पहले यानी 7 जून को मंदिर प्रांगण में ये चिट्ठी मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिफाफे में 500 रुपये के नोट पर पीएम मोदी को मारने की धमकी लिखी हुई थी. मालदीव दौरे से पहले पीएम इस मंदिर में गए थे। ये चिट्ठी मलयालम भाषा में थी.

जानकारी के अनुसार, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन लाल सैनी को शपथ ग्रहण से पहले एक पत्र भेजा गया था, जिसमे पीएम कि ह्त्या कि धमकी दी गई थी . पत्र हस्तलिखित था, जिसमें राजेश टांक, छोटू और एक अन्य के नाम का उल्लेख मिला था. सैनी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर इस पत्र की जानकारी दी थी . इसके पहले अक्टूबर, 2018 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ई-मेल आईडी पर पीएम मोदी को लेकर एक संदेश धमकी भरा भेजा गया था.