*👉🏻 चार लाख की चोरी ट्रेस, चोर काबू, गहने बरामद*
जालंधर,19 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 15 दिसंबर को राजा गार्डन निवासी मनजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह के घर हुई 4 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले को हल कर एक आरोपी को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 डी.सुडरविली ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई मंगत सिंह ने राजा गार्डन निवासी मनजीत सिंह के घर से चोरी किए गए चार लाख रुपए के गहनों के मामले में आरोपी राज कुमार पुत्र लछमन दास निवासी न्यू शिवा जी नगर लुधियाना हाल निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर लुधियाना को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से पुलिस ने सोने की चूड़ियां, एक किट्टी सैट, एक चेन, एक अंगूठी, एक डायमंड अंगूठी लेडीज़, दो लेडीज़ अंगूठियां, दो जोड़े टॉपस, एक जोड़ी वालियां, एक चांदी का बिस्कुट (कीमत चार लाख रुपये) बरामद की है। पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपी ने जोगिंदर नगर थाना रामामंडी, गुरु नानक पुरा वेस्ट थाना रामामंडी, मॉडल हाउस थाना भार्गव कैंप में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


