एक्सप्रेसवे से नीचे नाले में गिरी बेकाबू बस, 29 की मौत
उत्तर प्रदेश (हैडलाइन ब्यूरो)
आगरा जिले में एत्मादपुर थाना एरिया के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि खाई में पानी भरा होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। आगरा के डीएम व एसएसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
बस में सवार थे 44 लोग: मिली जानकारी के मुताबिक, यह बस लखनऊ से गाजियाबाद जा रही थी। इसमें 44 लोग सवार थे, जिनमें 29 की मौत हो गई है। वहीं, बाकी 15 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के पास हुआ, जहां अवध डिपो की जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी।


