*👉🏻 पिता, भाई और बहन करती थी परेशान, व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल दी जान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,8 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत आते गुरबचन नगर नज़दीक वेरका मिल्क प्लांट में एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल जान दे दी। मृतक सुखविंदर सिंह सुक्खा पुत्र स्वर्ण सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति से उनका पिता, भाई जसबीर सिंह, बहन कुलविंदर कौर व जीजा बिट्टू राम मारपीट करते थे। क्योंकि वह हमसे 
मकान हथियाना चाहते थे। जिस कारण रोजाना ही उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट किया जाता था। आज भी सुबह दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के लिए चले गए थे। वहां पर भी दूसरे पक्ष ने सुखविंदर सिंह को धमकियां दी थी। जिस से आहत होकर सुखविंदर सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर आपबीती बताई और जहरीली वस्तु निगल जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के जीजा बिट्टू को सिविल अस्पताल से ही काबू कर लिया था, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


