*👉🏻 चूरा पोस्त, ड्रग मनी व दो गाड़ियों सहित दो काबू दो फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,21 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब नाकाबंदी दौरान थाना आदमपुर की पुलिस ने दो तस्करों को 54 किलो चूरापोस्त, एक लाख छः हज़ार रुपये ड्रग मनी और दो गाड़ियों सहित गिरफ्तार कर लिया।
जबकि आरोपियों के दो साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना आदमपुर के प्रभारी एस एसआई जरनैल सिंह की अगुवाई में चौकी अलावलपुर के एएसआई हरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान अलावलपुर की तरफ से आ रही एक इनोवा कार पीबी 11 बीए 8508 को रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख कार में से दो व्यक्ति निकल कर भाग गए जबकि कार की अगली सीटों पर बैठे दो व्यक्तियों को पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 52 किलो चूरा पोस्त और एक लाख छः हज़ार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। 
पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अलावलपुर दाना मंडी से एक और गाड़ी टाटा सफारी पीबी 08 ए.वाई 5351 बरामद करवाई। जिसमें से 2 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनी पुत्र बलबीर चंद निवासी नंगल सलेम थाना मकसूदा जिला जालंधर और सन्नी पुत्र उजागर सिंह निवासी हरदयाल नगर गली नंबर 2 थाना डिवीजन नंबर आठ जालंधर सिटी के रूप में बताई है। आरोपियों के फरार साथी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र अमरनाथ निवासी नंगल सलेम थाना मकसूदा जिला जालंधर और रवि पुत्र बलबीर चंद निवासी नंगल सलेम थाना मकसूदा जिला जालंधर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।