*👉🏻 देर रात लगी करियाना स्टोर को आग, सारा सामान जलकर राख*

जालंधर,25 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)- देर रात 2:00 बजे संजय गांधी कॉलोनी में स्थित सुरिंदर जनरल स्टोर को आग लग गई। जिस कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत आती संजय गांधी कॉलोनी में एक करियाना स्टोर में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी उन्हें किसी का फोन आया कि आप की दुकान में आग लगी है। मौके पर जाकर देखा तो दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे। दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग लगने के कारण दुकान में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है।