*👉🏻 एक ही महीने में टूटी नागरा फाटक वाली सड़क, इलाका निवासियों ने किया इलाका पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन* *👉🏻 इलाका निवासियों ने कहा घटिया मटीरियल इस्तेमाल किया सड़क बनाने में* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,21 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-वार्ड नं 78 के अंतर्गत आते गुरु नानक नगर और शिव नगर के निवासियों ने नगर निगम प्रशासन पर सड़क बनाने में घटिया मटीरियल इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
इलाका निवासी ओम प्रकाश, मोहिंदर सिंह, कृष्ण कुमार, वरिंदर सिंह, कमल किशोर, प्रीतम कौर, जसविंदर कौर, राजरानी ने कहा कि पिछले महीने नागरा फाटक से लेकर बाबा जवाना तक सड़क बनाई गई थी जोकि कुछ ही दिनों में टूटने लगी। अभी एक महीना ही बीता है कि सड़क खस्ताहाल हो गई।
इलाका निवासियों ने कहा कि निगम अधिकारियों और इलाका पार्षद ने मिलीभगत करके सड़क बनाने में बहुत ही घटिया मटीरियल इस्तेमाल किया है। जिस कारण सड़क की ये हालत हुई है। इलाका निवासियों ने पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इलाका निवासियों ने मांग की है कि सड़क बनाने में इस्तेमाल किये गए मटीरियल की जांच करवाई जाए ताकि भ्र्ष्ट अधिकारियों की पोल खुल सके और उन्होंने कहा कि पार्षद, भ्र्ष्ट अधिकारियों और सड़क ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि ये लोग जनता के पैसों से अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं।
