*👉🏻 बरसात के पानी में डूबा महानगर, नगर निगम के दावों की खुली पोल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,9 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर की सभी सड़कों ने झील का रूप धारण कर लिया। एक तो पहले से ही शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी थी
उसके ऊपर बरसात का पानी भरने के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। आज हुई बरसात के कारण शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी भर गया। वार्ड नंबर 70 के अंतर्गत आते गांधी कैंप, रामनगर में लोगों के घरों के अंदर तक पानी चला गया। जिस कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
मूसलाधार बारिश के कारण दफ्तरों में जाने के लिए तैयार बैठे लोग घरों में ही बैठे रहे। जो लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामनगर और गांधी कैंप के निवासी सुरजीत लाल, मोहन, सुखविंदर, आशा, शांति देवी ने बताया कि उनके इलाके में पूरी तरह से पानी भर गया है और पानी घरों के अंदर तक चला गया है।
जिस कारण उनके फ्रिज, सोफे, बेड व अन्य सामान पूरी तरह से भीग चुका है। इस बरसात के कारण उनका काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने कहा कि मेयर जगदीश राज राजा ने दावे किए थे कि बरसाती पानी सड़कों पर खड़ा नहीं होगा। लेकिन उनके दावों की पोल खुल गई है।
पूरा शहर ही बरसात के पानी में डूब चुका है। लोग घरों में बैठने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि घरों के बाहर तक पानी भरा हुआ है। 2 घंटे की हुई बरसात ने नगर निगम प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

