*👉🏻 मकान मालिक ने किराएदार के 3 साल के बेटे का चाकू से काटा गुप्तांग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,8 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत आते हैं गुरबचन नगर में रहने वाले 3 साल के बच्चे विशाल के गुप्तांग पर उसी के मकान मालिक उमेश ने चाकू से वार कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्चे की माता पूजा ने बताया कि वह घर के बाहर काम कर रही थी।
तभी बच्चे के चीखने की आवाजें सुनाई दी। वह भाग कर अंदर गई तो देखा मकान मालिक उमेश बच्चे के गुप्तांग पर चाकू से वार कर रहा था। उसने शोर मचाया तो मकान मालिक भाग गया। पूजा ने बताया कि पहले भी मकान मालिक ने उसके बड़े बेटे के पैर को काटने की कोशिश की थी। सिविल अस्पताल में बच्चे का उपचार कर रही डॉ. हरवीन कौर ने कहा कि बच्चे के गुप्तांग पर ऊपरी सतह पर ही कट लगा है। जिसका उपचार कर दिया गया है और थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सूचना भी दे दी गई है।