खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी शिवसेना समाजवादी
जालंधर- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय प्रमुख कमलेश भारद्वाज के निर्देशानुसार रखी इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि शिवसेना समाजवादी हमेशा से देश हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लेकिन देश विरोधी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। शरारती किस्म के लोग सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसके इलावा गरम दल के लोग जो कि खालिस्तान के हक में सोशल मीडिया पर प्रचार करते हैं उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। इसीलिए शिवसेना समाजवादी डीजीपी और मुख्यमंत्री पंजाब को इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपेगी और देश विरोधी नीतियां बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करेगी। इस बैठक में अंकित महिंद्रा, सुमित कुमार, सुनील कुमार, लखविंदर सिंह, सोनू कुमार, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, अविनाश व अन्य शिवसैनिक शामिल थे।

