*👉🏻 दिल्ली में श्री गुरु रविदास महाराज के पुराने मंदिर को गिराया, पंजाब भर में धरने प्रदर्शन शुरू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली में प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए मंदिर को गिरा दिया है। जिसके बाद ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के प्रधान संत सतविंदर हीरा, मुख्य प्रचारक संत जोगिंदर पाल, संत दयाल चंद, संत करतार चंद और लोकल कमेटी के सदस्यों
ने इसके विरोध स्वरूप गुरु महाराज जी का जाप करना शुरू कर दिया था। जैसे ही ऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने की खबर देशभर में पहुंची तो पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए। जालंधर, फगवाड़ा, अमृतसर, होशियारपुर व अन्य शहरों में लोगों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन कर सड़कें जाम करनी शुरू कर दी। इसी कड़ी में जालंधर में पहले वडाला चौक फिर कैंप अड्डा, जालंधर अमृतसर हाईवे, जालंधर लुधियाना हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच दरियां बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन होने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। खबर लिखे जाने तक अलग-अलग स्थानों पर धरने प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया है।



