*👉🏻 नशीले कैप्सूलों सहित पकड़े गए फोटोग्राफर के दो साथी काबू, नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों नशीले कैप्सूलों सहित पकड़े गए फोटोग्राफर के दो साथियों को सीआईए स्टॉफ और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए काबू कर उनके पास से 2500 नशीली गोलियां और 408 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए डीसीपी ए.एस.पवार ने बताया कि बीते दिनों सीआईए स्टॉफ ने बबलू मेहरा नामक फोटोग्राफर को नशीले कैप्सूलों सहित काबू किया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने नशे की इस चेन को तोड़ने के लिए छानबीन शुरू की और पकड़े गए फोटोग्राफर के दो साथियों को आज सीआईए स्टॉफ-1 और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने काबू कर उनके पास से नशीली गोलियां और नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने सुखपाल उर्फ सुक्खी पुत्र हुसन लाल निवासी पिंड कंदोला थाना आदमपुर जिला जालंधर देहाती को उसी के गांव से काबू कर उसके पास से 408 नशीले कैप्सूल (SPASMO PROXYVON-PLUS)बरामद कर लिए। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने दूसरे आरोपी बहादुर सिंह उर्फ राज पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी पिंद सेमी थाना पतारा जालंधर देहाती को आदमपुर की शिवपुरी मार्केट से काबू कर उसके पास से 2500 गोलियां (TRAMADOL-SR) बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


