*👉🏻 मौत का वाहन बना अपनी मौत का कारण*
जालंधर,29 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- मौत का वाहन बन सड़कों पर घूम रही ट्रैक्टर ट्राली आज अपने ही ड्राइवर के सहयोगी की मौत का कारण बन गई। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर लछमन सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मोगा अपने सहयोगी तरसेम लाल उर्फ सोनू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वडाला कॉलोनी जालंधर के साथ ईटें लेकर गुलाब देवी रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही लछमण सिंह ट्रैक्टर को मोड़ने लगा तो सोनू यह देखने के लिए साइड में हुआ कि पीछे से कोई आ तो नहीं रहा। इसी चक्कर में वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और अपनी ही ट्रैक्टर ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और ड्राइवर को काबू कर जांच शुरु कर दी।
