*👉🏻 देहात पुलिस ने 6 नशा तस्करों को 2 किलो 325 ग्राम हेरोइन और 88 किलो चूरा पोस्त सहित किया गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,11 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने अलग-अलग जगहों से 6 नशा तस्करों को 325 ग्राम हेरोइन और 88 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारवार्ता दौरान बताते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना करतारपुर के एएसआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित सनी सोनू ढाबा दयालपुर नजदीक दोपहर 2 बजे नाकाबंदी दौरान मौजूद थे। तभी उन्होंने जालंधर की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की इनोवा कार को रोका
जिसमें 2 लोग सवार थे। शक होने पर पुलिस पार्टी ने डीएसपी सब-डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल को मौके पर बुलाया। जिनकी मौजूदगी में दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास पकड़े हुए बैग में से 500-500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम निशान सिंह (उम्र 26 साल) पुत्र कश्मीर सिंह और हरप्रीत सिंह (उम्र 24 साल) पुत्र परमजीत सिंह दोनों निवासी मुहल्ला काजी कोट रोड तरन तारन बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार थाना आदमपुर के एएसआई रावेल सिंह को सूचना मिली कि जैला पुत्र मुंशीराम निवासी किंगरा चौ वाला अपनी पत्नी इंद्रजीत उर्फ जीती के साथ अपनी इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर शाम चौरासी की तरफ से पिंड कोहजा होते हुए ड्रेन के किनारे से किंगरा चौ वाला की तरफ आ रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई रावेल सिंह ने शाम 6:00 बजे नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को इनोवा गाड़ी में 4 बोरे चूरा पोस्त व एक मोबाइल सहित काबू कर लिया। बोरों का वजन करने पर उस में से 88 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वही चौकी अलावलपुर के इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित ब्यास पिंड रोड नजदीक श्मशान घाट के पास नाकाबंदी दौरान मौजूद थे। तभी पुलिस पार्टी ने ब्यास पिंड की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। जिसे गुरचरण सिंह उर्फ किक्की पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी खूह गीरेआना नजदीक रेलवे स्टेशन मजीठा चला रहा था। जिसकी तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब में से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही थाना शाहकोट के एस आई सुरिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित दावत होटल नजदीक से एक विदेशी नागरिक को शक के आधार पर काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान अमैका पुत्र छिबु गया निवासी ग्लोस नाइजीरिया हाल निवासी नई दिल्ली बताई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार थाना शाहकोट के एसआई परगट सिंह ने पुलिस पार्टी सहित एसडीएम दफ्तर के सामने से नाकाबंदी दौरान दो विदेशी नागरिकों को काबू किया। जिन्होंने अपना नाम केन माइकल पुत्र माइकल वासी नाइजीरिया हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली और एकवैगवोल्व ऐथोनी पुत्र अबुची निवासी नाइजीरिया हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली बताया। दोनों की तलाशी लेने पर एक के बैग में से 265 ग्राम और दूसरे के बैग में से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना शाहकोट में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।