*👉🏻 निर्मल कुटिया के गद्दीनशीं से हुई लूट का मामला सुलझा* *👉🏻 12 बोर राइफल,50 कारतूस,स्विफ्ट कार,नकदी,फर्जी सिम कार्ड सहित तीन आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,13 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों आदमपुर मेन रोड स्थित निर्मल कुटिया गुरुद्वारा के गद्दी नशीन महंत तरसेम सिंह चेला संत संतोख सिंह से हुई लूट के मामले को देहात पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ और थाना आदमपुर की पुलिस ने निर्मल कुटिया गुरुद्वारा के संतो से हुई लूट के मामले को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को एक 12 बोर राइफल, 50 जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार, 19,851 रुपए की नकदी और 2 फर्जी सिम कार्ड सहित काबू किया है।
एसएसपी ने बताया कि 8 जून 2020 को दोपहर 12:00 बजे तीन युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं। उनमें से दो युवक 9 जून को वापस चले जाते हैं जबकि एक युवक वहीं पर सेवा करने के लिए ठहर जाता है। 10 जून को दोपहर 1:00 बजे हरमिंदर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव खुर्दपुर गुरुद्वारा साहिब में आता है और देखता है कि बाबा जी को उनके ही बेड पर बांधा हुआ है और वह बेहोशी की हालत में है। जिसके बाद जांच करने पर पता चलता है कि उनकी राइफल, कारतूस, कार और नकदी चोरी हो चुकी है और वह युवक भी वहां से गायब है। जिसकी सूचना तुरंत ही थाना आदमपुर की पुलिस को दी जाती है। सूचना मिलने के बाद सीआईए स्टाफ और थाना आदमपुर की पुलिस साइंटिफिक तरीके से इस मामले की जांच शुरू करते हैं। सीसीटीवी कैमरे और टेक्निकल जांच के दौरान अलग-अलग टीमें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती हैं। जिसके बाद पुलिस पार्टी मोहल्ला फतेहपुर पूंदरी, जिला कैथल, हरियाणा में प्रदीप कुमार उर्फ बजरंगी (उम्र 21 साल) पुत्र लक्ष्मण दास के घर रेड करती है। जहां से पुलिस गुरसेवक उर्फ रवि (उम्र 20 साल) उर्फ कमल पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बिलासपुर थाना खुमाणों, फतेहगढ़ साहिब और जगवीर सिंह (उम्र 23 साल) उर्फ अतुल कुमार पांडे पुत्र संतोख सिंह निवासी गली कैप्टन प्यारा सिंह खंडूरी चौक, थाना डिवीजन नंबर तीन, अमृतसर को गिरफ्तार करती है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अपना जुर्म कबूल लेते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस गुरुद्वारा से लूटा हुआ सारा सामान बरामद कर लेती है। पुलिस पूछताछ दौरान यह बात भी सामने आती है कि आरोपियों ने मर्डर और लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया है। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
