*👉🏻 श्री गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी ने रविदासिया समाज को शांति बनाए रखने की अपील की* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,11 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- श्री गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी और अखिल रविदासिया धर्म संगठन की एक मीटिंग डेरा श्री 108 संत सरवन दास सचखंड बल्लां में ट्रस्ट के चेयरमैन श्री 108 संत निरंजन दास महाराज जी की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग में दिल्ली सरकार की तरफ से श्री गुरु रविदास मंदिर तुगलकाबाद को गिराए जाने पर गहरा अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गवर्नर दिल्ली, मुख्यमंत्री दिल्ली और डिवेलपमेंट अथॉरिटी दिल्ली को इस मंदिर को नुकसान ना पहुंचाने संबंधी एक मांग पत्र भेजा गया था,
लेकिन इस सब के बावजूद मंदिर को गिरा दिया गया। जिस कारण करोड़ों रविदासिया समाज के लोगों के मनों को भारी क्षति पहुंची है। मीटिंग में सरकार से मांग की गई कि रविदासिया समाज की भावनाओं को समझते हुए इस मंदिर को फिर से बनाया जाए और इसकी जमीन रविदास समाज को वापिस की जाए। इस मौके पर संत सुरिंदर दास महाराज जी कठार वाले और श्री 108 संत निरंजन दास महाराज जी ने देश विदेश में रह रही सभी संगत को शांति बनाए रखने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग शांत रहें और गुरु महाराज का जाप करें।

