गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेगी शिवसेना हिंद-ईशांत शर्मा
जालन्धर, 08 मार्च 2020- (एच. ई)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पार्टी जालन्धर में आयोजित की गई इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके ईशान्त शर्मा ने कहा कि आपराधिक गिरोहों और गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई को जारी रखते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी इंटेलिजेंस आर एन ढोके और पंजाब पुलिस के अधिकारियों की टीमों ने चार राज्यों में दो महीने से अधिक समय और 1500 किलोमीटर तक अपराधियों का पीछा करने के बाद तीन मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों समेत सात को गिरफ्तार कर के एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पंजाब में आंतकी और गैंगस्टर बदमाश आपराधिक गतिविधियों करने के बाद बच नही सकते।
शर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध ढंग से की गई खुफिया नेतृत्व वाली मुहिम में गैंगस्टरों को पकड़ने वाले और गुरदासपुर धारीवाल में हिन्दू नेता पर हमला करने की साजिश रचने वाले दोषियों का चेहरा नँगा करने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों को राष्ट्रपति आवार्ड से समान्नित करना चाहिए और उन्हें पदोन्नति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जाबांज अधिकारियों को बहुत जल्द ही शिव सेना हिन्द सम्मानित करेगी। शर्मा ने कहा कि डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी इंटेलिजेंस आर एन ढोके जैसे जाबांज व काबिल पुलिस अधिकारी की वजह से ही पुलिस अधिकारियों ने मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां को सरेआम गोलियां मार कर उस की लाश पर भांगड़ा डालने वाले गैंगस्टर हरजिन्दर सिंह उर्फ विक्की गौंडर को एनकाउंटर के दौरान मौत के घाट उतारता था । शर्मा ने कहा कि हमें फक्र है कि डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी इंटेलिजेंस आर एन ढोके जैसे कई काबिल अधिकारी पंजाब की सुरक्षा के लिए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर अपने अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते रहते है। उन्होंने कहा कि डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी इंटेलिजेंस आर एन ढोके जिस रणनीति के तहत लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे है उस का परिणाम आज पूरे पंजाब ही नही देश के लोगो के सामने है। उन्होंने कहा कि ये डीजीपी दिनकर गुप्ता, डीजीपी , एडीजीपी इंटेलिजेंस आर एन ढोके की बेहतर कार्यकुशलता व बुद्धिमत्ता व अथाह सामर्थ्य की से ही सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी सफलता से पंजाब के लोगों में असीम विश्वास बड़ा है। शिव सेना हिन्द जल्द ही ऐसे जाबांज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेगी।

