*👉🏻 नीटू शटरां वाला की बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,19 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- स्कूल से छुट्टी होने के बाद ऑटो में घर आ रही नीटू शटरां वाला की 9 साल की बेटी साक्षी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार साक्षी उम्र 9 साल दोआबा आर्य पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। छुट्टी होने के बाद वह ऑटो में अपने घर मोहल्ला शाह सिकंदर में जा रही थी। जैसे ही वह ऑटो से नीचे उतरी तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में साक्षी को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत ही संबंधित थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।



