*👉🏻 बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी हर संभव सहायता: मुख्यमंत्री पंजाब* *👉🏻 पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक*
रूपनगर,19 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।
रूपनगर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को एक सौ करोड रुपए की राशि देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि सरकार से जितना भी हो सकता है वह जरूर करेंगे और बाढ़ से लोगों का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब के कुछ शहरों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी और फिल्लौर, शाहकोट, रोपड़, रूपनगर व अन्य इलाके बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। इन्हीं क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब आज निकले हैं और उन्होंने रूपनगर में अपने दौरे दौरान बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता देने का एलान भी किया।

