*👉🏻 महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*

जालंधर,4 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना नई बारादरी के अंतर्गत आते न्यू दशमेश नगर में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक महिला रमन पत्नी अमित निवासी न्यू दशमेश नगर की 6 साल पहले शादी हुई थी। मृतक महिला की एक 5 साल की लड़की भी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बीती रात पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आज सुबह जब काम वाली घर पर आई तो उसने देखा कि घर पर कोई भी नहीं है और महिला ने पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसकी सूचना तुरंत ही थाना नई बारादरी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पति मौके से फरार हो चुका है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
